Bhartiya Jain Milan News
City शिवपुरी
Title |
जैन समाज की मांग पर ‘खुले में शौच’ कानून से जैन साधु-संतों को मिले छूट, ज्योतिरादित्य सिंधिया। |
---|---|
City | शिवपुरी |
Date | 03 April 2016 |
News Details
रविवार, 3 अप्रैल 2016 को भारतीय जैन मिलन, क्षेत्र संख्या- 2 का भव्य क्षेत्रीय अधिवेशन शिवपुरी (म०प्र०) में आयोजित हुआ।
आज शिवपुरी (म.प्र.) में भारतीय जैन मिलन, क्षेत्र संख्या- 2 का भव्य क्षेत्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया...जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज, महामन्त्री (प्रशासन) वीर नरेश चन्द जैन, महामन्त्री (संगठन) वीर नरेन्द्र जैन राजकमल, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष वीर विजय कुमार जैन, कार्यकारी अध्यक्ष वीर महेन्द्र कुमार जैन, कार्यकारी अध्यक्ष वीर विपिन जैन, कार्यकारी अध्यक्ष वीर अजय कुमार जैन की गौरवमयी उपस्तिथि रही...!!!
मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भगवान महावीर का सन्देश "जियो और जीने दो" की आज के सन्दर्भ में महती आवश्यकता है। जैन धर्म के क्षमा-भावना को अपना कर विश्व में शान्ति एवं सौहार्द स्थापित किया जा सकता है। आपने भारतीय जैन मिलन के कार्यकलापों की भरपूर सराहना की...!!!
राष्ट्रीय अध्यक्ष रितुराज जी ने अपने सन्देश में भारत सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच पर रौक सम्बन्धी निर्णय की प्रसंशा की परन्तु जैन साधुओं को इस रौक से मुक्त रखने की मांग की...!!!
क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर देवेन्द्र जैन 'खतोरा' एवं क्षेत्रीय मन्त्री वीरा. डौली जैन का बेहतर प्रबन्धन, संचालक वीर संजीव जैन बांझल, विभिन्न स्थानों से सामान ड्रैस कोड में उपस्तिथ वीर/ वीरांगनाएं एवं अनेकों केन्द्रीय/ क्षेत्रीय पदधिकारिगणों की उपस्तिथि में भव्य आयोजन।