Bhartiya Jain Milan Program

National Program

Program Name
Meeting of Zonal Executives.
Short Description Venue: Vanasthali Public School, Near Jain Mandir, Bhagwan Mahaveer Marg, Sector- 10, Vasundhara
NCR- Delhi, Host: Jain Milan Vasundhara
Venue Place Vasundhara (Ghaziabad)
Venu Date 25 August 2013

क्षेत्रीय अध्यक्ष/क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/क्षेत्रीय मन्त्री की संयुक्त बैठक (कार्यशाला)
दिनाँक 25 अगस्त, 2013 को दिल्ली में।

प्रिय वीर बन्धु,
    सादर जयजिनेन्द्र,
    हर्ष के साथ अवगत कराना है कि क्षेत्रीय पदाधिकारियों की कार्यशाला जैन मिलन वसुन्धरा (गाजियाबाद)
NCR दिल्ली के आथित्य में निम्न कार्यक्रमानुसार आहूत की जा रही है, जिसमें आपकी उपस्थिति सादर आमन्त्रित एवं आवश्यक रूप से वान्छनीय है। यदि किसी विषय परिस्थितियों में क्षेत्रीय अध्यक्ष अथवा क्षेत्रीय मंत्री उपस्थित न हो सके तो क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अथवा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर सम्भव दशा में बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

-- कार्यक्रम --


दिन व दिनाँकः-  रविवार, 25 अगस्त 2013

      नाश्ता              -----    प्रातः 9.30 बजे से 10.15 तक
      बैठक प्रारम्भ     -----    प्रातः 10.30 बजे से

स्थान:-             वनस्थली पब्लिक स्कूल, भगवान महावीर मार्ग, निकट जैन मन्दिर,
                        वसुन्धरा सैक्टर-10, निकटतम मैट्रो स्टेशन, वैशाली (आनन्द विहार), दिल्ली।

आवश्यक:-       कार्यशाला में क्षेत्रीय पदाधिकारियों का कर्तव्य बोध शाखा अध्यक्ष/शाखा मंत्री के दायित्व एवं शाखा संचालन की प्रक्रिया, क्षेत्रीय पदाधिकारियों का शाखा में भ्रमण इत्यादि पर प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से महामन्त्री (प्रशासन) द्वारा दिया जायेगा।

दिनाँक:-          24.08.2013 की रात्रि में पहुँचने वाले वीर बन्धु आवास व्यवस्था हेतु वीर नवीन कुमार जैन, मोबाइल नं0 9910339268 पर सम्पर्क करें।

अन्य जानकारी के लिए सम्पर्क सूत्र:-
                       वीर अशोक जैन, शाखा अध्यक्ष - 9868309966
                       वीरां ऋचा जैन, शाखा मन्त्री - 9910958573

बैठक के उपरान्त दोपहर भोजन तत्पश्चात सायं 3.00 बजे से
जैन मिलन वसुन्धरा द्वारा आयोजित जैन मेधावी छात्र सम्मान समारोह में भी आप सादर आमन्त्रित है।

प्रतिलिपि समस्त निर्वाचित पदाधिकारीगण/समस्त प्रभारी अध्यक्ष/प्रभारी मन्त्री


                                            (वीर नरेश चन्द जैन)
                                             महामंत्री (प्रशासन)



आपको निम्न सूचनाओं के साथ बैठक में सम्मिलित होना है:-
 

1. कुल आवंटित शाखा सक्रीय निष्क्रिय केन्द्रीय शुल्क क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा कितनी शाखाओं का भ्रमण किया गया। अन्य
क्षेत्रीय अध्यक्ष क्षेत्रीय मंत्री क्षेत्रीय संयोजक
                 

2. क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक कब हुई व उपस्थिति।          दिनाँक________उपस्थिति______% में

3. शाखाओं को दिशा निर्देश हेतु कितने प्रपत्र जारी किये गये।    _______________________________

4. गत तीन माह में क्षेत्र की कितनी शाखा सक्रीय हुई।             ________________________

    जिन शाखाओं के शुल्क कई वर्षों से प्राप्त नहीं हो रहे हैं, उन्हें सक्रीय बनाने हेतु क्या कार्यवाही की गयी है, अथवा प्रस्तावित है।

5. इस वर्ष कौन सी नई शाखा खुली है।                                 ________________________

6. क्षेत्र की किस शाखा को समाचार पत्रिका नियमित रूप से प्राप्त नहीं हो रही है, उसके अध्यक्ष एवं मन्त्री का पूरा पता।

7. पत्रिका बण्डल रूप में चाहिए अथवा व्यक्तिगत।                      _________________________

8. यदि व्यक्तिगत चाहिए तो सदस्यों के नाम पते की नवीनतम सूची स्लि रूप में साथ लायें - यथा:-
 

वीर दिनेश चन्द जैन,    
5/3, वसुन्धरा एन्कलेव,           
जी0एम0एस0 रोड़,           
सहारनपुर, पिन-248001

9. दृष्टि सुरक्षा एवं अन्धत्व निवारण वर्ष में आपके क्षेत्र में कौन से कार्यक्रम हुए अथवा कौन से प्रस्तावित हैं।

10. केन्द्र से कोई असुविधा है तो उसकी जानकारी।

 

(वीर जयचन्द जैन)
अध्यक्ष
(वीर विपिन जैन)
महामंत्री संगठन
(वीर नरेश चन्द जैन)
महामंत्री (प्रशासन)

 

Sponsored see all

To know more about advertisement, please click on advertisement title, website link or thumbnail.

No advertisements....
see all
हम नहीं दिगम्बर, श्वेताम्बर, तेरहपंथी, स्थानकवासी, हम एक पंथ के अनुयायी, हम एक देव के विश्वासी।