Bhartiya Jain Milan News

City अशोकविहार

Title
भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या-16, दिल्ली प्रदेश का क्षेत्रीय अधिवेशन अशोकविहार में सम्पन्न।
City अशोकविहार
Date 08 May 2016

News Details

8 मई 2016,  दिल्ली प्रदेश क्षेत्र संख्या- 16 का "क्षेत्रीय अधिवेशन" सुन्दर लाल जैन हॉस्पिटल सभागार, अशोकविहार में सम्पन्न।
 
       समारोह में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज, विशिष्ट संरक्षक वीर जय चन्द जैन, महामन्त्री (प्रशासन) वीर नरेश  जैन, महामन्त्री (संगठन) वीर नरेन्द्र जैन राजकमल, संरक्षक वीर राजेन्द्र कुमार जैन,  वीर देवेन्द्र कुमार जैन, प्रचार मंत्री वीर मनोज कुमार जैन एवं अनेकों केन्द्रीय तथा क्षेत्रीय पदाधिकारियों की गौरवमयी उपस्तिथि रही..!!!
 
      अतिविशिष्ट अतिथि श्री बिजेन्द्र गुप्ता- नेता विपक्ष दिल्ली विधान सभा एवं श्री रविन्द्र गुप्ता- मेयर उत्तरी दिल्ली ने मंच की शोभा बढ़ाई  समारोह की अध्यक्षता नवनिर्वाचित प्रचार अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर जे० के० जैन ने की तथा संचालन क्षेत्रीय मंत्री वीर सर्वेश कुमार जैन ने किया स्वागताध्यक्ष वीर सुभाष चन्द जैन (घी वालोँ) एवं स्वागत समिति सदस्यों ने भारतीय जैन मिलन के उपस्तिथ सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पटका पहनाकर एवं सुन्दर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया...!!!
 
      वीर सतीश कुमार जैन- अशोक एन्क्लेव तथा श्री गोविन्द राम जैन बफना- अध्यक्ष श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली को "जैन मिलन गौरव" की उपाधि से सम्मानित किया गया। शाखाओं द्वारा वर्ष भर किये गए कार्यों के लिए सबको सम्मानित किया गया। वीर जे० के० जैन जी को "जैन मिलन रत्न" की उपाधि से सम्मानित किया गया...!!!
 
     राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर रितुराज जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम जैन संख्या में कम हैं पर कमज़ोर नहीँ, परन्तु हमारे देश के नेता जानते हैं कि हममें आमनाओं के रूप में कहीँ न कहीँ बटवारा है। भारतीय जैन मिलन ही एक मात्र संस्था है जो सभी आमनाओं को एक साथ लेकर चलती है। हम लुप्त नहीं हुए, सुप्त हो गए हैँ। हमने जिम्मेदारी ली है समाज को एक सूत्र में बाँधने की...!!!
 
      भारतीय जैन मिलन, क्षेत्र संख्या-16 के वीर, वीरांगनाओं से खचाखच भरा सभागार एवं दूर दूर से पधारे अतिथियों की उपस्तिथि ने समारोह को भव्यता प्रदान की...!!!
 
क्षेत्र संख्या- 16 को दिल से बधाई...!!!
 
वीर नरेन्द्र जैन राजकमल, महामंत्री (संगठन)- भारतीय जैन मिलन

Sponsored see all

To know more about advertisement, please click on advertisement title, website link or thumbnail.

No advertisements....
see all
हम नहीं दिगम्बर, श्वेताम्बर, तेरहपंथी, स्थानकवासी, हम एक पंथ के अनुयायी, हम एक देव के विश्वासी।