Bhartiya Jain Milan News
City साहिबाबाद
Title |
क्षेत्र संख्या-6, दिल्ली प्रदेश एन. सी. आर. का क्षेत्रीय अधिवेशन साहिबाबाद में सम्पन्न। |
---|---|
City | साहिबाबाद |
Date | 15 May 2016 |
News Details
दिल्ली प्रदेश NCR, क्षेत्र संख्या- 6 का क्षेत्रीय अधिवेशन 15 मई 2016 को महाराजा अग्रसेन सभागार, राजेन्द्र नगर, साहिबाबाद में सम्पन्न।
समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज, विशिष्ट संरक्षक वीर जय चन्द जैन, महामन्त्री (प्रशासन) वीर नरेश चन्द जैन, महामन्त्री (संगठन) वीर नरेन्द्र जैन राजकमल, चेयरमैन दिगम्बर जैन समन्वय समिति वीर राजेन्द्र कुमार जैन मेरठ, कोषाध्यक्ष वीर सुरेन्द्र कुमार जैन दिल्ली, कार्य० अध्यक्ष वीर विपिन जैन मेरठ, राष्ट्रीय मंत्री वीर अरविन्द जैन अम्बाला, प्रचार अध्यक्ष वीर जे० के० जैन रोहिणी, प्रचार मंत्री वीर मनोज जैन मुज़फ्फरनगर, चेयरमैन फ़ाउन्डेशन वीर जिनेन्द्र कुमार जैन, कार्य०चेयरमैन फ़ाउन्डेशन वीर राजेश भारती, मन्त्री फ़ाउन्डेशन वीर वाई० के० जैन एवं अनेकों केन्द्रीय तथा क्षेत्रीय पदाधिकारियों की गौरवमयी उपस्तिथि रही..!!!
समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर अमोलक चन्द जैन ने की तथा संचालन वीर पी० के० जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय मंत्री वीर मनोज कुमार जैन ने किया। स्वागताध्यक्ष एवं स्वागत समिति सदस्यों ने भारतीय जैन मिलन के उपस्तिथ सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर एवं सुन्दर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया...!!!
राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर रितुराज जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम जैन संख्या में कम हैं पर कमज़ोर नहीँ, परन्तु हमारे देश के नेता जानते हैं कि हममें आमनाओं के रूप में कहीँ न कहीँ बटवारा है। भारतीय जैन मिलन ही एक मात्र संस्था है जो सभी आमनाओं को एक साथ लेकर चलती है। हम लुप्त नहीं हुए, सुप्त हो गए हैँ। हमने जिम्मेदारी ली है समाज को एक सूत्र में बाँधने की...!!!
भारतीय जैन मिलन, क्षेत्र संख्या- 6 के वीर, वीरांगनाओं से खचाखच भरा सभागार एवं दूर दूर से पधारे अतिथियों की उपस्तिथि ने समारोह को भव्यता प्रदान की...!!!
क्षेत्र संख्या- 6 को दिल से बधाई...!!!
वीर नरेन्द्र जैन राजकमल, महामंत्री (संगठन)- भारतीय जैन मिलन