Bhartiya Jain Milan News

City सहारनपुर

Title
भारतीय जैन मिलन, क्षेत्र संख्या-14 का भव्य क्षेत्रीय अधिवेशन सहारनपुर में सम्पन्न।
City सहारनपुर
Date 10 April 2016

News Details

10 अप्रैल 2016  को भारतीय जैन मिलन, क्षेत्र संख्या-14 का भव्य क्षेत्रीय अधिवेशन  रंगोली विवाह मण्डप, सहारनपुर में सम्पन्न।
 
   समारोह में भारतीय जैन मिलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज, हामन्त्री (प्रशासन) वीर नरेश चन्द जैन, महामन्त्री (संगठन) वीर नरेन्द्र जैन राजकमल, कार्यकारी अध्यक्ष वीर विपिन जैन,  कार्यकारी अध्यक्ष वीर अजय कुमार जैन एवं अनेकों केन्द्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की गौरवमयी उपस्तिथि रही  समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर सुनील कुमार जैन ने की तथा संचालन क्षेत्रीय मन्त्री वीर राजीव जैन ने किया.!!
 
   भारतीय जैन मिलन के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर वीर सुरेश जैन रितुराज जी का भव्य स्वागत, अभिनन्दन किया गया रितुराज जी ने अपने सम्बोधन में बताया कि  जैन मिलन की शाखाओं द्वारा सकल जैन समाज के सहयोग से अब प्रत्येक शहर में "मासिक मिलन" का कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत जैन समाज व मिलन शाखायें एक साथ मिलकर शहर के प्रत्येक जैन मंदिरों व जैन स्थानकों में क्रमशः हर माह के एक निश्चित वार (दिन) को सांय 8 से 9 बजे तक पहले आधे घंटे नवकार महामंत्र का पाठ करेंगे, उसके बाद धर्म चर्चा होगी। समापन पर केवल 1 पेय सर्व किया जायेगा।
 
    उपस्तिथ सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  शाखाओं द्वारा वर्ष भर किये गए कार्यों के लिए सबको सम्मानित किया गया। वीर / वीरांगनाओं से खचाखच भरा सभागार एवं जैन मिलन वैशाली सहारनपुर के अध्यक्ष वीर रत्नेश जैन, मन्त्री वीर मनोज जैन एवं पूरी टीम के विशिष्ठ आतिथ्य ने समारोह को भव्यता प्रदान की...!!!

Sponsored see all

To know more about advertisement, please click on advertisement title, website link or thumbnail.

No advertisements....
see all
हम नहीं दिगम्बर, श्वेताम्बर, तेरहपंथी, स्थानकवासी, हम एक पंथ के अनुयायी, हम एक देव के विश्वासी।