Bhartiya Jain Milan News

City देहरादून

Title
भारतीय जैन मिलन का गरैरवशाली ‘‘स्वर्ण जयन्ती समारोह’’ एवं केन्द्रीय अधिवेशन देहरादून में सम्पन्न।
City देहरादून
Date 01 May 2016

News Details

 
 
 
2 मई 2016,  देहरादून
भारतीय जैन मिलन का गौरवशाली "स्वर्ण जयन्ती समारोह" एवं केन्द्रीय परिषद् / वार्षिक अधिवेशन तुलाज इंस्टिट्यूट के भव्य ऑडिटोरियम देहरादून में बड़ी धूम-धाम से संपन्न...!!!
 
     भारतीय जैन मिलन की जन्म स्थली देहरादून में समारोह की अध्यक्षता वीर जयचन्द जैन ने की एवं संचालन महामंत्री (प्रशासन) वीर नरेश चन्द जैन ने किया।   समारोह गौरव नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन रितुराज, वीर सुनील जैन चेयरमैन तुलाज इंस्टिट्यूट, सांसद श्री रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्तिथि ने समारोह को चार चाँद लगाये।
 
    समारोह में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) वीर नरेन्द्र जैन राजकमल बड़ौत, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष वीर विजय जैन गुना, कार्यकारी अध्यक्ष वीर विपिन जैन मेरठ, वीर महेन्द्र जैन एडवोकेट ग्वालियर, वीर अजय जैन आगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर प्रवीण जैन गंगवाल ग्वालियर, उपाध्यक्ष वीर विजय कुमार जैन राघोगढ़, मंत्री वीर अरविन्द जैन अम्बाला, प्रचार अध्यक्ष वीर जे० के० जैन दिल्ली, प्रचार मंत्री वीर मनोज जैन मुजफ्फरनगर, कोषाध्यक्ष वीर सुरेन्द्र कुमार जैन नवीन शाहदरा की गौरवमयी उपस्तिथि रही...!!!
 
    समारोह में पूर्व अध्यक्ष / मंत्रीगण एवं पदाधिकारीगण वीर गोपी चन्द जैन देहरादून, वीर सतेन्द्र जैन एडवोकेट मेरठ, वीर सतीश जैन ज्वालापुर, वीर नेमचन्द जैन देहरादून, वीर श्योप्रसाद जैन बड़ौत, वीर राजेन्द्र कुमार जैन मेरठ एवं कई संस्थापकों के परिवारीजन की उपस्तिथि ने हमारे गौरवशाली इतिहास से परिचय कराया...!!!
 
    दूर- दूर प्रदेशों से पधारे हजारों वीर / वीरांगनाओं की उपस्तिथि ने समारोह को भव्यता प्रदान की  कर्नाटक से क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर एम० एस० मृत्युंजय जैन बैंगलोर एवं वीर कैलाश चन्द जैन मैसूर की सपरिवार उपस्तिथि ने उत्तर- दक्षिण की एकता को और अधिक मजबूती प्रदान की...!!!
 
    तोरण द्वारों, होर्डिंग्स एवं बैनर्स से सजा पूरा शहर, तुलाज इंस्टिट्यूट का भव्य अधिवेशन परिसर व सभागार एवं स्वम् सेवकों की टीम, लजीज़ भोजन एवं नास्ता, अभूतपूर्व सम्मान  क्षेत्र संख्या- 14 के अध्यक्ष वीर सुनील जैन व क्षेत्रीय मंत्री वीर राजीव जैन सहारनपुर, मुख्य संयोजक वीर सुनील जैन एडवोकेट एवं सभी संयोजकगण तथा जैन मिलन परिवार देहरादून के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण को स्वर्ण जयन्ती समारोह की अपार सफलता के लिए बहुत- बहुत बधाई। 
और अंत में हम सब महामंत्राणि वीरांगना ममलेश जैन जी का हार्दिक धन्यवाद करते हैँ...!!!
 
 

Sponsored see all

To know more about advertisement, please click on advertisement title, website link or thumbnail.

No advertisements....
see all
हम नहीं दिगम्बर, श्वेताम्बर, तेरहपंथी, स्थानकवासी, हम एक पंथ के अनुयायी, हम एक देव के विश्वासी।